RAC Police Vacancy 2023 Latest Notification, कुल 3072 पद
प्रिय विद्यार्थियो अगर आप भी राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुश खबरी निकल कर आ रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब ने इसकी मंजूरी दे दी है। जिसके तहत RICF में 3072 पदों के ऊपर New Vacancy करवाई जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।
राजस्थान पुलिस की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पुलिस की वर्दी पहनने का एक और बड़ा मौका मिलने वाला है, जिसके भी CET में नम्बर कम आ रहें थे और वे लोग जो जिला पुलिस में CET के कारण नही दे पा रहे थे वे लोग अब आरएसी भर्ती के लिए तैयार हो जाए। RAC Police Vacancy 2023 के कुल 3072 पदो पर भर्ती होने वाली है।
RAC Police Vacancy 2023
RAC(राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल)का गठन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर किया जाएगा। जिससे तीन बटालियन जिनका मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा में होगा में कुल 3072 नए पदों का सृजन हो रहा है। इस भर्ती का विवरण हम आपको निचे टेबल में बता दिया है।
Vacancy Name | RAC / RISF |
Posts Name | Constable, Head Constable,प्लाटून कमाण्डर और अन्य |
Total Vacancy | 3072 |
Age Limit | 18-25 Years |
Education Qualification | 10th Pass |
RAC Police Vacancy 2023 क्या है?
RAC Police Vacancy 2023: Rajasthan Armed Constabulary. यह राजस्थान पुलिस के संगठन में से एक है और यह राज्य अर्ध सैनिक बल है। 1952 में राजस्थान सरकार ने एक विशेष बल गठित करने का निर्णय लिया जिसको सीमा के साथ-साथ नागरिक पुलिस की सहायता के लिए भी तैनात किया जा सकता हो और इसीलिए Rajasthan Armed Constabulary (राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी) की स्थापना हुई। आप सभी लोग जानते होगें की यह बटालियन Emergency के लिए होते हैं। जैसे ही कहीं पर किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो काबू में करने के लिए इनको बुलाया जाता है एवम् इनका काम है खदेड़ना।
RAC/RISF Rajasthan Police Constable Vacancy 2023: Form Date
प्रिय विद्यार्थियो आरएसी/आरआईसीएफ भर्ती की विज्ञप्ति जल्द ही जारी होने वाली है आप सभी लोग अभी से ही तैयारी में जुट जावे। इसके ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरु कर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा इस RAC की नई भर्ती की घोषणा की गई थी और अब बहुत जल्द इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
RAC/RISF Rajasthan Police Constable Age Limit
RAC/RISF के लिए आवेदन जल्द शुरु होंगे एवम् इस भर्ती के लिए हम आयु सीमा की बात करे तो इसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवम् आधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। और जो विद्यार्थी 10वीं पास होंगे वह इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे। तो इसके लिए योग्यता 10वीं पास रखी जाएगी। अगर आप भी 10वीं पास है या अभी 10वीं में है तो आपके लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर होने वाला है।