BSTC College Allotment List 2023 यहा से चैक करे
प्रिय विद्यार्थियो राजस्थान बीएसटीसी की कॉलेज अलॉटमेंट को लेकर आप बहुत ही ज्यादा परेशान है, लगातार आप बार बार वेबसाइट को चेक करते रहते है लेकिन आपको वेबसाइट पर रिजल्ट की कोई अपडेट नही मिलती है।
बीएसटीसी कर आप प्रदेश के भावी शिक्षक बनने जा रहे है। आप प्री बीएसटीसी को पार कर आपको कॉलेज अलॉट किया जाएगा। राजस्थान BSTC की काउंसलिंग 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2023 तक आयोजित करवायी गई थी एवम् अभ्यर्थियों को कॉलेज चॉइस 18 october 2023 तक भरवाई गई थी। बीकानेर विभाग को ओर से सूचना आ रही है की रिज़ल्ट को एक या दो दिन में साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कॉलेज अलॉट को प्रक्रिया पूरी हो चुकी है,लेकिन कॉलेज रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंट्स अपलोड का टाइम टेबल जारी नहीं होने के कारण विभाग देरी कर रहा है।
BSTC Total Form Apply 2023
Rajasthan BSTC जो की बीकानेर विभाग इसका आयोजन करवाता है। पिछले वर्ष को आधार मानकर देखे तो इस बार 6 लाख से ज्यादा फार्म भरे गए थे,जिसमे बीएसटीसी के लिए काउंसलिंग 1.20 लाख लोगो ने कराई है। पिछले वर्ष 94000 हज़ार लोगो ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। इस बार कंपटीशन काफी ज्यादा रहने वाला हैं।
ऑनलाइन विकल्प के एक माह बाद भी हुईं अभ्यर्थियो को कॉलेज अलॉट
राजस्थान पंजीयक शिक्षा विभाग,बीकानेर ने हाल ही में काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया था। 1.20 लाख विद्यार्थियो ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। आज एक माह पुर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक विद्यार्थियो को कॉलेज अलॉट नहीं किया गया हैं। पंजीयक शिक्षा विभाग का कहना था की इस बार सेशन नवंबर माह से शुरू हो जायेंगे लेकिन अभी तक बच्चो को कॉलेज अलॉट नहीं किया गया है,इससे बच्चे काफी परेशान चल रहे हैं।
पंजीयक का पद रिक्त एवम कर्मचारी चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त
प्रिय साथियों, पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर में हेड का पद रिक्त होने एवम् पंजीयक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के कारण आवंटन में देरी हो रही है। आपको बता दे की कॉलेज आवंटन पंजीयक लगने के बाद ही होगा।
BSTC Cutt Off 2023
प्रिय साथियों आपको cut off को लेकर काफी चिंतित रहते है कि हमारा नम्बर आयेगा या नहीं आखिर कितनी Cut Off जा सकती है 1st List के लिए तो चलिए जानते है आखिर क्या संभावित Cut Off रह सकती है।
Category | Cut Off |
GENERAL | 410-445 |
OBC | 390-410 |
EWS | 385-400 |
ST | 350-370 |
SC | 365-380 |
BSTC College Allotment Result Check
राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट आयेगी या साइट पर देखना होगा तो आपको बता दे की लिस्ट नही आयेगी आपको रिजल्ट साइट पर जाकर देखना होगा तो चलिए जानते है कैसे देखते हैं रिज़ल्ट।
- सबसे पहले डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredled.in पर जाना है।
- इसके बाद डीएलएड कॉलेज अलॉटमेंट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना मोबाइल नम्बर एवम् पासवर्ड जो आपने फॉर्म भरते समय रखे थे वही डालकर सबमिट कर लॉगिन करले।
- फिर प्रिव्यू पर क्लिक करे आपको अगर कालेज मिल जाती है तो आपको कॉलेज की सारी डिटेल्स बता देगा।
- कॉलेज मिलने के बाद प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना है।
BSTC College Allotment में विद्यार्थियो की कुल संख्या।
Rajasthan BSTC में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आप लोगों ने प्री बीएसटीसी का एग्जाम देकर काउंसलिंग पूरी कर ली है। डीएलएड के कुल 377 कॉलेज है,इसमें लगभग 26000 हज़ार सीटे उपलब्ध है इसमें से 22000 हज़ार बच्चो को 1st काउंसलिंग में कॉलेज आवंटन होगा। कॉलेज आपको नम्बर के हिसाब से आवंटन किया जाएगा। एक सीट पर 4 से अधिक अभ्यर्थीयो के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी।
BSTC College Allotment List के बाद कुल फीस
प्रिय विद्यार्थियो आपके बीएसटीसी प्रथम वर्ष में 3000 काउंसिल के समय आपने आवदेन किया और 13500 आपको कॉलेज मिलने के बाद भी भुगतान करना है। यह सिर्फ डाइट कॉलेज की फीस बताई जा रही है।
प्राइवेट कॉलेज अपने हिसाब से फीस का निर्धारण करते है इसमें आपको dairy,dress, lesson book आदि के पैसे add किए जाते है जो की 30000 तक आंकड़ा पहुंच जाता है।
BSTC College Allotment Result link
बीएसटीसी काउंसिल में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले रिज़ल्ट देखने हेतु हम आपको सीधा लिंक provide करवा रहे है आप लोग इस पर क्लिक करके तुरंत अपना कॉलेज अलॉटमेंट देख सकते है।
https://app2023.panjiyakpredeled.in/univer/public/secure?app_id=UElZMDAwMDA5Mg==